आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास कॉलोनी के अपार्टमेंट बीएस प्लाजा की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में 40 साल के चमन शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे एक जूता कंपनी में कार्यरत थे, परिवार में उनकी पत्नी सोनल और बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे अपने फ्लैट की बालकनी में खडे हुए थे, उनका पैर स्लिप हो गया। तीसरी मंजिल से नीचे गिरे, वे जहां गिरे वहां गाडियों की पार्किंग होती हैै
सिर में चोट लगने से मौत
चमन के तीसरे मंजिल से गिरने पर तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग आ गए, सिर का हिस्सा नीचे होने से खून निकल रहा था, सिर में चोट लगने से कुछ ही देर में मौत हो गई। हादसे से लोग सहम गए, चीख पुकार मचने लगी, हर कोई हैरान है।
दर्दनाक हादसा
दर्दनाक हादसे से लोग हैरान हैं, चमन बालकनी में खडे हुए थे, अपार्टमेंट में अन्य लोग भी लॉक डाउन के कारण शाम को बालकनी में खडे हो जाते हैं। मगर, जिस तरह से पैर स्लिप होने से वे नीचे गिरे और कुछ ही देर में मौत हो गई। इससे लोग स्तब्ध हैं। इस तरह के हादसे बहुत कम हुए हैं।