आगरालीक्स…अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का 27 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। वह मथुरा के रहने वाले थे। मोहित ने सलमान खान के साथ रेडी फिल्म में भी काम किया था। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ थे और कैंसर जैसे रोग से लड रहे थे।
मोहित बघेल छोटी उम्र में कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे थे. कड़ी मेहनत और लगन से मोहित बघेल ने छोटे और बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई थी. छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो में झंडा गाड़ने के बाद मोहित ने बॉलीवुड का रुख किया था. सलमान खान और आसिन के साथ भी मोहित काम किया था. उन्होंने रेडी फिल्म में छोटे अमर चौधरी का दमदार किरदार निभाया था. मोहित बघेल के निधन से ब्रजवासियों में शोक की लहर है.