आगरालीक्स…यूपी में 45 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती, शासन से मिली मंजूरी. 18 से 30 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन
यूपी में 45 हजार से अधिक पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को शासन से मंजूरी मिल गई है. शासन ने इसका शासनादेश जारी करते हुए गाइडलाइन को भी मंजूरी दे दी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की भर्तियों के लिए एनरोलमेंट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिलों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिलने के बाद बोर्ड द्वारा एनरोलमेंट किए जाएंगे जिसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा.
भर्ती के लिए 18 से 30 साल तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है. प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह ने जारी शासनादेश के अनुसार भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी करेगा. इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी होगी.