आगरालीक्स.. आगरा में सरकारी जमीन बेचने वाले पांच भूमाफिया घोषित। इनके द्वारा 2. 48 करोड की सरकारी जमीन बेचने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
आगरा के मेहताब बाग के पास 2100 वर्ग मीटर 2. 48 करोड रुपये कीमत की जमीन बेच दी गई। इस मामले को लेकर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुन्मौली की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में चंद्र शेखर, कन्हैया निवासी गढी चांदनी पर 1500 वर्ग मीटर भूमित करीब 1. 20 करोड की है के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी। बच्चू सिंह निवासी गढी भदौरिया ने 600 वर्ग मीटर जमीन की बेच दी। यहां के ही दिनेश और ब्रजेश सिंह ने 1000 वर्ग मीटर सरकाीर जमीन बेच दी। इन पांचों के खिलाफ थाना एत्माउददौला में मुकदमा दर्ज किया गया है।