आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस ने पांच रूसी पर्यटक और ड्राइवर को हिरासत में लिया है, ये ताजमहल के पास ड्रोन उडा रहे थे। पुलिस ने इन्हें मेहताब बाग के पास ग्यारह सीढी से हिरासत में लिया है। इनसे ड्रोन जब्त किया गया है, पूछताछ की जा रही है।
आगरा में सुरक्षा के चलते ताजमहल के पास ड्रोन उडाने पर रोक है। मगर, देश विदेश के पर्यटक ताजमहल का एरियर व्यू देखने और फोटो व वीडियो लेने के लिए ड्रोन उडा रहे हैं। महीने में इस तरह के दो से तीन मामले आ रहे हैं।
पांच रसियन पयर्टक को हिरासत में लिया
बुधवार सुबह मेहताब बाग के पास ग्यारह सीढ़ी पर ड्रोन उडता देख पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पांच रसियन पयर्टक और उन्हें लेकर आए ड्राइवर को ड्रोन सहित हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।