आगरालीक्स.. आगरा में 5 साल की सोनिया की मौत हो गई, सात दिन से खाने के लिए कुछ नहीं था, बच्ची बीमार थी। प्रशासन ने 50 किलो आटा, चावल सहित अन्य राशन उपलब्ध कराया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के नगला विधिचंद बरौली अहीर ब्लॉक में शांति देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं, उनकी दो बेटी और एक बेटा था। शांति देवी के पति को सांस की बीमारी है, शांति देवी मजदूरी करती हैं, उन्हें भी लॉक डाउन के कारण काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनकी पांच साल की बेटी सोनिया की तबीयत बिगड गई, घर पर खाने के लिए राशन नहीं था।
शुक्रवार को सोनिया की मौत, रविवार को राशन लेकर पहुंची टीम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शांति देवी के घर पर कई दिनों से राशन नहीं था, वे भूखे पेट सो रहे थे, सोनिया बीमार भी थी, शुक्रवार को सोनिया की सांसें थम गई। शनिवार को मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को प्रशासन की टीम पहुंची और 50 किलो आटा, चावल सहित अन्य राशन उपलब्ध कराया।