आगरालीक्स ..आगरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, स्कूल गए 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गई, मासूम के गले और पेट पर गहरे जख्म हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के सदर क्षेत्र के महादेव नगर निवासी अमित विश्वकर्मा (26) का बेटा चार वर्षीय ऋषि कान्वेंट स्कूल में पढता है, हर रोज उसकी दादी सुबह सात बजे स्कूल छोडने जातीं थी। शनिवार को अमित बेटे ऋषि को स्कूल छोडने के लिए सुबह गय, वह सुबह 7.20 बजे घर पहुंच गया। सुबह नौ बजे स्कूल से पफोन आया कि ऋषि स्कूल नहीं पहुंचा है, इससे परिजनों के होश उड गए, उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी, पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई।
स्कूल के बगल में दुकान में मिला शव
पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी, स्कूल के बगल में खाली दुकान में ऋषि का शव मिल गया, उसकी गर्दन और पेट पर धारदार हथियार से हमला किया गया, इससे बच्चे की मौत हो गई। ऋषि स्कूल यूनीफॉर्म पहने हुए था और उसकी पीठ पर स्कूल बैग टंगा हुआ था।
पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अमित कई दिनों से ऋ़षि को स्कूल छोडने जाने की बात कह रहा था लेकिन उसकी दादी ही उसे छोडने जाती थी। शनिवार को भी दादी छोडने जा रही थी लेकिन अमित उसे ले गया, प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।