आगरालीक्स.. आगरा में नवविवाहिता को चाकुओं से गोदने पर मौत, एक तरफा प्यार में युवक ने नवविवाहिता पर हमला किया था, युवक की हालत गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में रह रहे एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी छह महीने पहले धौलपुर, राजस्थान में की थी, सावन में बेटी घर आई हुई थी। शुक्रवार दोपहर में विमल पुत्र मुकेश बाबू निवासी बरहन उनके घर पहुंचा और युवती पर चाकुओं से ताबडतोड बार कर दिए। चीख पुकार सुनकर विमल को युवती की मां ने अपने में बंद कर दिया, उसने खुद को भी चाकू मार लिए। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद पुलिस ने युवक और युवती को अलग अलग अस्पताल में भर्ती करा दिया।
युवती की मौत
युवती का सिकंदरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी शनिवार को मौत हो गई। युवक का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिकंदरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने का कहना है कि विमल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विमल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। उसकी दूसरी जगह शादी होने से खफा था। मौके से चाकू बरामद कर लिया गया है।