आगरालीक्स…. आगरा में सूरज की किरणों से 5000 यूनिट बिजली बन सकेगी, इसे बिजली विभाग खरीदेगा। इसके लिए अमेरिका की कंपनी आगरा में 1500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

अमेरिका की सृष्टि कंपनी द्वारा आगरा में 300 एकड़ जमीन में सोलर प्लांट विकसित किया जाना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है, बसई में 50 एकड़ जमीन भी मिल गई है। कंपनी द्वारा चरणों में सोलर प्लांट विकसित किया जाना है, इसके लिए 300 एकड़ जमीन चाहिए।
15000 करोड़ का होगा निवेश
अमेरिका की सृष्टि कंपनी सोलर प्लांट लगाने के लिए 15000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जमीन पर कंपनी 30 साल के लिए एग्रीमेंट करेगी। 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किराया दिया जाएगा।
50 मेगावाट का लगेगा सोलर प्लांट
अमेरिका की कंपनी द्वारा 50 मेगावाट का सोलर प्लांट विकसित किया जाएगा। इस पलांट से हर रोज 5000 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। बिजली विभाग से कंपनी पावर परचेज एक्सचेंज करेगी, जिसे हर रोज तैयार होने वाली 5000 यूनिट बिजली को बिजली कंपनी खरीद सके और इससे कंपनी की आय हो।