आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में दो मुकदमे, तीन अरेस्ट और 2377 वाहनों के चालान किए गए, मास्क ना लगाने पर 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
आगरा में 10 जुलाई की रात 10 बजे से पूर्ण रूप से लॉक डाउन है, बेवजह बाहर निकलने पर रोक है। ऐसे में पुलिस ने जगह जगह बैरियर लगा दिए हैं। 5541 वाहनों को चेक किया। इनमें बेवजह घर से निकले लोगों के वाहनों के चालान किए। वहीं 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। शमन शुल्क के रूप में 30300 रुपये की वसूली की गई। दो मुकदमे दर्ज किए गए, तीन को गिरफ्तार किया गया।
मास्क ना पहनने पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने बिना मास्क पहनकर निकले लोगों को पकड़ा। जिले में 217 के चालान किए गए। उनसे जुर्माना राशि के रूप में 22650 रुपये की वसूली की गई। अब तक मास्क नहीं पहनने पर 12032 चालान किए जा चुके हैं। शमन शुल्क के रूप में 1233100 रुपये की वसूली की गई। वहीं रात में घर से निकलने पर 556 के चालान काटे जा चुके हैं।