आगरालीक्स.. आगरा में कुछ घंटे बाद 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, बाजार
बंद रहेंगे, बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती की जाएगी।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मिनी लॉक डाउन में बाजार, मॉल बंद रहेंगे। बेवजह लोग घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जाएगी, पुलिस की सख्ती रहेगी।
मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुलेंगी
मिनी लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुली रहेंगी, इन्हें बंद नहीं किया गया है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
बेवजह बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, ऐसे में मिनी लॉक डाउन में सख्ती की जाएगी, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक सेवाओं से जुडे लोग और निर्माण इकाईयों में काम करने वाले ही घर से बाहर निकल सकते हैं, इन्हें आने जाने की छूट दी जाएगी। मगर, ये भी निर्धारित समय पर ही जा सकेंगे, इनसे भी पूछताछ की जाएगी।