आगरालीक्स… आगरा में 55 घंटे के लिए पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा। 10 जुलाई रात 10 से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक, क्या खुलेगा इस पर डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि दूध, दवा और हॉस्पिटल ही खुलेंगे। निर्माण कंपनी चालू रहेंगी चाहें वे शहर में हों या देहात में हैं।
आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई को रात 10 बजे से लॉक डाउन लग रहा है, यह 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक रहेगा, यानी 55 घंटे का शॉर्ट लॉकडाउन रहेगा।
दूध, दवा और अस्पताल खुलेंगे
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि 10 जुलाई को रात 10 बजे से शुरू होने वाले लॉक डाउन में आगरा में केवल दूध, दवा और अस्पताल ही खुलेंगे, इसके अलावा पूरी तरह से लॉक डाउन रहेगा। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी, पास धारक और मेडिकल इमरजेंसी में ही बाहर निकल सकेंगे।
फैक्ट्री में काम चलेगा, पास से आ जा सकेंगे
55 घंटे के लॉक डाउन के दौरान फैक्ट्री में काम चलता रहेगा, ये फैक्ट्री शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कहीं पर भी हों। फैक्ट्री में आने जाने के लिए पूर्व में जारी किए गए पास मान्य होंगे।
शनिवार और रविवार को है लॉक डाउन, नहीं होगी परेशानी
55 घंटे का लॉक डाउन शनिवार और रविवार को है, ऐसे में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, अधिकांश लोग अपने घर पर ही रहते हैं।