आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी में 10 जुलाई की रात से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉक डाउन रहेगा।

यूपी में कल रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश। कोरोना रोकने की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाज़ार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बन्द रहेंगे। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं।

आगरा में कोरोना के 16 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1357 केस हो गए हैं।
इन क्षेत्रों से आए केस
68 साल के एफ ब्लॉक कमला नगर निवासी मरीज, 62 साल के माईथान निवासी मरीज, 50 साल की खेरागढ निवासी मरीज, 52 साल की सुभाष नगर मारुति एस्टेट निवासी मरीज, 28 साल के फतेहपुर सीकरी निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
30 साल के खेरिया मोड निवासी मरीज, 22 साल के स्काई सिटी बोदला निवासी मरीज, सैंया के एक ही परिवार के 23 साल के मरीज, 44 साल की महिला मरीज और 37 साल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके साथ ही 28 साल के महुआ खेरा निवासी मरीज, 32 साल की खेरागढ निवासी महिला में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।