आगरालीक्स… गेस्ट हाउस में युवती के साथ छह युवक छेडछाड कर रहे थे, उसके साथ रेप की कोशिश की गई, पुलिस के छापा मारने से खलबली मच गई। पुलिस ने छह को अरेस्ट किया है। इन्हें दुष्कर्म की कोशिश, देह व्यापार अधिनियम और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
19 मई की रात को मथुरा के धौलीप्याउ स्थित जय श्री क्रष्णा गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा, गेस्ट हाउस के कमरे की सीढियों पर बदहवास हालत में युवती पडी हुई थी, पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे से छह युवकों को अरेस्ट किया, ये लोग युवती से छेडछाड करने के बाद रेप की कोशिश कर रहे थे। युवती बचने के लिए भागी और सीढियों पर गिर गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जय श्री क्रष्णा गेस्ट हाउस से पकडे गए युवक राजस्थान के झुनझुन निवासी आदित्य, हरियाणा के हिसार निवासी अनुज कुमार, बिहार के औरंगाबाद निवासी अखिलेश कुमार है। इनके साथ राया के गांव गुडेला निवासी सौरभ पुत्र गोवर्धन सिंह, बलदेव के गांव दौलतपुर निवासी विजयपाल (दोनों छात्र) और हाईवे के गांव पालीखेड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र देव सिंह भी दबोचे गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। असोम की 15 साल की किशोरी को नौकरी के बहाने लाकर देह व्यापार करा रहे थे। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सरगना की तलाश
पुलिस गेस्ट हाउस के संचालक के साथ ही युवती को जाल में फंसाकर लाने वाले जीतू की तलाश में जुटी है। इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।