आगरालीक्स… आगरा में एक बडे हॉस्पिटल के संचालक और उनके डॉक्टर बेटे में कोरोना की पुष्टि, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14, हॉस्पिटल सील
आगरा के एक बडे हॉस्पिटल के सचालक 63 साल के डॉक्टर को मंगलवार को निमोनिया होने पर मेदांता हॉस्पिटल भर्ती किया गया। वहां उनकी जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनके डॉक्टर बेटे की भी जांच कराई गई, उनमें भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद गुरुवार रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल में मौजूद सभी लोगों को हॉस्पिटल के अंदर रहने के लिए कहा गया है, जिससे उन सभी की जांच कराई जा सके।
आगरा में दिल्ली के निजामुद्दीन से आए तबलीगी मरकज के 104 जमातियों को अलग अलग जगह से पुलिस ने पकडा था, इसमें से 28 निजामुद्दीन से आए थे। बुधवार को इन 28 जमातियों के सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई, इन जमातियों में से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन्हें एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और, उनके डॉक्टर बेटे के बाद छह जमाती पॉजिटिव
आगरा में गुरुवार रात को मेदांता में भर्ती रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इन दोनों का इलाज मेदांता में चल रहा है। इसके बाद शुक्रवार सुबह छह जमाती भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20
3 मार्च जूता कारोबारी सहित पांच परिजन कोरोना संक्रमित
आठ मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
26 मार्च बाईपोस रोड स्थित हॉस्पिटल संचालक का 21 मार्च को अमेरिका से लौटा 21 साल का बेटा कोरोना संक्रमित
27 मार्च खंदारी स्थित आटोमोबाइल कारोबारी की 17 मार्च को लंदन से लौटी बेटी कोरोना संक्रमित
29 मार्च 17 मार्च को इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का 17 साल का बेटा कोरोना संक्रमित
31 मार्च बेटे के बाद हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित
दो अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनका डॉक्टर बेटा कोरोना संक्रमित
तीन अप्रैल दिल्ली से आए तब्लीगी जमात के 6 जमाती कोरोना संक्रमित
आठ हो चुके हैं ठीक
आगरा में कोरोना के 20 मरीज हो चुके हैं। आठ ठीक हो गए हैं, 10 का इलाज एसएन में चल रहा है और दो का इलाज मेदांता में चल रहा है।