आगरालीक्स…. आगरा में सैनिटाइजर के लिए लाइन लगा रहे हैं और दवा कारोबारी के घर पर 1800 लीटर सैनिटाइजर रखा हुआ था, पुलिस ने बडे कारोबारी सहित दो को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा में कोरोना के केस आने के बाद सैनेटाइजर की मांग लगातार बढ रही है, मार्केट में सैनेटाइजर शॉर्ट होने के बाद अधिक रेट में बिका। ऐसे में पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि बल्केश्वर की शिवपुरी कॉलोनी की एक कोठी में बडी मात्रा में सैनेटाइजर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापे में करीब 1800 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया है। यहां से टीम ने अमित गुप्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।