आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिए गए हैं, अब 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक वाहन नहीं चल सकेंगे, यह नियम दो महीने तक लागू रहेगा। अभी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, सर्दी में कोहरे और हादसे की रोकथाम के लिए गति सीमा कम की गई है।
14 अक्टूबर को हादसे में हुई मौत
14 अक्टूबर 2018 को आगरा में एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में युवक, उसकी सात महीने की बच्ची की मौत, पत्नी की हालत गंभीर है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में नोएडा की तरफ से आगरा जा रही स्विट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज स्पीड होने से कार का हिस्सा टूट गया, हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। कार में फंसी तीन महीने की बच्ची सहित तीन लोगों को बाहर निकाला, इन्हें गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया गया।
युवक और पुत्री की मौत
हादसे में धौलपुर राजस्थान निवासी सुशील शर्मा उनकी सात महीने की बेटी प्रिंसी की मौत हो गई, पत्नी प्रियंका की हालत गंभीर है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नोएडा से घर लौट रहा था परिवार
सुशील शर्मा अपनी कार से नोएडा से धौलपुर शनिवार को घर लौट रहे थे, मांट के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुशील शर्मा और उनकी बेटी प्रिंसी की मौत से मां प्रिंयका बेसुध है।