आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा की महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ मंजू गुप्ता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है, उनके इस्तीफे के बाद से खलबली मची हुई है।
भाजपा में कई पदों पर रहीं डॉ मंजू गुप्ता को जुलाई 2018 में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष बनाया गया था, वे संगठन में सक्रिय रुप से काम कर रहीं थी। ऐसे में गुरुवार शाम से ही डॉ मंजू गुप्ता के द्वारा इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होती गईं। डॉ मंजू गुप्ता ने मीडिया में बयान दिया है कि पिछले कुछ महीनों से मानसिक उत्पीडन किया जा रहा था, बहुत सहा अब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो इस्तीफा ही आखिरी विकल्प दिखाई दे रहा था। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को दिया है।
सही वक्त पर सही प्लेटपफार्म पर बताएंगी उत्पीडन किसने किया
इस्तीपफा देने के बाद डॉ मंजू गुप्ता ने कहा कि वे सही वक्त और सही प्लेटपफार्म पर बताएंगी कि उनका मानसिक उत्पीडन क्यों और किसने किया। इस मामले में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष डॉ मंजू गुप्ता ने इस्तीफा सौंपा है, उनकी रिपोर्ट और इस्तीफा नेत्रत्व को भेज दिया जाएगा, वे ही निर्णय लेंगे।