Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा 8 arrested for stealing a seven month old baby Case from Mathura Junction…#mathuranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

8 arrested for stealing a seven month old baby Case from Mathura Junction…#mathuranews

200

आगरालीक्स….मथुरा जंक्शन से सात महीने का बच्चा चोरी करने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार. इनमें अस्पताल संचालक से लेकर पार्षद तक शामिल…जानें कैसे मासूम को चुराकर किया गया था उसका दो लाख में सौदा

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 23-24 अगस्त की रात को चोरी हुए सात महीने के बच्चे के मामले में जीआरपी ने 8 लोगों को अरेस्ट किया है. बच्चे को रेलवे स्टेशन से चुराने के बाद उसका दो लाख रूपये में सौदा किया गया. पकड़े गए आरोपियों में बच्चा चुराने वाले से लेकर अस्पताल संचालक, एएनएम और पार्षद तक शामिल हैं. एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया और इस मामले में सभी आठ आरोपियों को जेल भेजा गया है.

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह का सदस्य दीप कुमार शर्मा रेलवे स्टेशन से बच्चे को उठाकर ले गया था. उसने यह काम हाथरस के एक हॉस्प्टिल के लिए बच्चा चोरी गिरोह के लिए काम करने वाली एएनएम पूनम और विमलेश से बात की. एएनएम ने बच्चे के आने की जानकारी बच्चे को खरीदने वाली भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल निवासी कटरा पठानान थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को दी. पार्षद और उनके पति ने बच्चे का मेडिकल कराया और 25 अगस्त को दो लाख रूपये देकर बच्चे को खरीद लिया.

आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि पार्षद के एक बेटी और उसके बेटा नहीं है. बेटे की चाहत पूरी करने के लिए उन्होंने बच्चे को खरीदा था.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
दीप कुमार शर्मा निवासी नवल नगर थाना हाथरस गेट
एएनएम पूनम
पूनम का पति मंजीत निवासी मुरसान हाथरस
एएनएम विमलेश पत्नी संतोष निवासी अलगर्जी हाथरस
अस्प्ताल संचालक डॉ. प्रेम बिहारी निवासी हाथरस
डॉक्टर की पत्नी डॉ. दयावती
भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल
पार्षद पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल

बता दें कि मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से 23 अगस्त की रात को एक सात माह का बच्चा चोरी होने की सूचना जीआरपी को मिली थी. सीसीटीवी में बच्चे को उठाकर एक व्यक्ति ले जाता हुआ दिखाई दिया था. यह बच्चा मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम में रहने वलाी राधा पत्नी करन सिंह का था. वह अपनी मां सविता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 23 अगस्त की रात को प्लेटफार्म नंबर 9 पर सो रही थी. 24 अगस्त की सुबह जब वह जगी तो उसके पास सोया उसका बच्चा गायब था.

बच्चा चोरी होने की घटना से खलबली मच गई थी और जीआरपी लगातार सीसीटीवी में कैद हुए शख्स की तलाश कर रही थी. पुलिस ने एक महिला के साथ कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि चोरी किया गया बच्चा फिरोजाबाद में बेचा गया है. इस पर जीआरपी मथुरा और एसओजी ने रविवार रात 12 बजे फिरोजाबाद की पार्ष्ज्ञद विनीता अग्रवाल के घर से बच्चे को बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि पार्षद ने बच्चे को खरीदा था. पुलिस पार्षद के परिजनों को अपने साथ मथुरा ले आई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!