Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स 8 hour shifts for police force in UP says DGP Sulkhan Singh in Agra
बिगलीक्स

8 hour shifts for police force in UP says DGP Sulkhan Singh in Agra

191

आगरालीक्स.. आगरा में डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों से आठ घंटे की डयूटी ली जाएगी। एसआई और कांस्टेबल की भर्ती के बाद पुलिस की कमी नहीं है।
गुरुवार को आगरा रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि 2500 एसआई और 32000 कांस्टेबल की भर्ती हुई है, इसके बाद से प्रदेश में पुलिस की कमी नहीं है। पुलिस कर्मियों से आठ घंटे की डयूटी ली जाएगी, इसका अभी असर वारदात की रोकथाम और अपराधियों को पकडने में दिखाई देगा।
पुलिस पिटेगी तो अधिकारी जिम्मेदार
डीजीपी ने पत्रकारों के सवाल में जवाब दिया कि पुलिस पिट रही है तो अधिकारी जिम्मेदार हैं। पुलिस की सुरक्षा के लिए पुलिस तो नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही वारदात की रोकथाम के​ लिए बाजारों में पुलिस पिकेट और गश्त बढाए जाएंगे। बाजार कमेटी बनाकर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया जाएगा। यूपी 100 में कुछ ​कमियां हैं, इसे भी दूर किया जाएगा।
सांसद कठेरिया ने माना भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था सुधरी नहीं
सांसद राम शंकर कठेरिया ने कहा कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। बडे स्तर के अधिकारी बदले गए हैं अभी और बदलाव होने हैं। इसमें समय लग सकता है।
बेखौफ बदमाश और नाकाम पुलिस के आंकडे झकझोर देने वाले हैं, 60 दिनों में आगरा और अलीगढ मंडल में 103 लूट और 76 हत्याएं हुई हैं। पुलिस महकमे के प्रदेश के मुखिया डीजीपी यहां आए हुए हैं, इस दौरान भी लूट की वारदात होती रहीं। गुरुवार को डीजीपी सुल​खान सिंह सर्किट हाउस में 11 बजे से आगरा रेंज की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, योगी सरकार बनते ही आगरा और अलीगढ मंडल में क्राइम का ​ग्राफ तेजी से बढा है। बेखौफ बदमाश ताबडतोड वारदात कर रहे हैं, हत्या और लूट की वारदात के बाद बदमाशों को पुलिस पकड नहीं पा रही है, इससे लगातार क्राइम बढ रहा है। मथुरा में सर्राफा कारोबारी मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की बदमाशों ने हत्या कर चार करोड की लूट कर ली, आगरा के रुनकता में सर्राफा कारोबारी दिनेश अग्रवाल से बीच बजार में लूट की गई, उनकी हालत भी गंभीर है, डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं।
इस तरह 60 दिनों में बढा क्राइम ग्राफ
आगरा 21 लूट, 13 हत्याएं
फीरोजाबाद में 11 लूट, छह हत्याएं
कासगंज में नौ लूट, 11 हत्याएं
मैनपुरी में 14 लूट, आठ हत्याएं
मथुरा में 17 लूट, नौ हत्याएं
एटा में आठ लूट, 10 हत्याएं
अलीगढ में 12 लूट, 10 हत्या
हाथरस में 10 लूट, 9 हत्याएं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

All schools up to class 12 will remain closed in Agra tomorrow 30th October.

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

error: Content is protected !!