आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के आठ नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 831 पहुंच गई है। एक साल की बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना के मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया, अभी तक 660 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
आगरा में बुधवार को कोरोना के आठ नए केस आए हैं, इसमें से दो गर्भवती महिला हैं, इनकी लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में डिलीवरी कराई गई थी, डिलीवरी होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19 साल की लोहा मंडी क्षेत्र की महिला को डिलीवरी के बाद घर भेज दिया गया था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन में भर्ती कराया गया है।
660 मरीज हुए ठीक, 143 का चल रहा इलाज
जिले में कोरोना के 831 केस आ चुके हैं, इसमें से 28 की मौत हुई है। वहीं, 660 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसमें 80 साल की बुजुर्ग महिला से लेकर 25 दिन की मासूम भी शामिल है। मरीजों के डिस्चार्ज करने के बाद अब 143 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज और हिंदुस्तान कॉलेज में भर्ती कराया गया है।