Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ 8 new corona positive case, Total case 335
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

8 new corona positive case, Total case 335

113

आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के आठ नए मरीज आए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 335 पहुंच गई है। इन नए केस में से कुछ ही कांटेक्ट हिस्ट्री ना होने से टीम सक्रिय हो गई है।

गुरुवार को कोरोना के आगरा में आठ नए केस आए हैं, इसमें से विजय नगर कॉलोनी निवासी युवक और उसकी पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। सुल्तानगंज पुलिया निवासी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 53 साल के मरीज को सर्दी जुकाम होने पर जांच कराई गई, उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव आया है। आगरा के यमुना ब्रिज क्षेत्र में खेती का काम करने वाले मरीज को सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा था, इनमें भी कोरोना पॉ​जिटिव है।
डायलिसिस मरीज के संपर्क में आने वाले में भी पुष्टि
25 साल की एटा निवासी महिला डायलिसिस मरीज के संपर्क में आई थी, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कौशलपुर बाईपास के 27 साल के युवक गरीब नगर मस्ता की बगीची के 25 साल के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

बुधवार को कारोबारी के परिवार में कोरोना की पुष्टि
कारोबारी के परिवार के तीन सदस्य, दवा कारोबारी के बेटे, पत्नी के बाद एक अन्य दवा कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है। बुधवार रात को नए केस की सूची जारी की जाएगी, अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 308 है।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के कारोबारी को हल्का बुखार आ रहा था, कारोबारी ने अपनी, अपनी पत्नी और बेटे की जांच कराई, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही फव्वारा दवा बाजार के एसोसिएशन के पदाधिकारी के चार कर्मचारी, उनका बेटा और पुत्रवधु के बाद थोक दवा बाजार का एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। इन सभी को भगवान टॉकीज के पास स्थित हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
नए केस आने के बाद मरीज अन्य जिलों में किए जा रहे ट्रांसफर
कोरोना के नए केस लगातार बढ रहे हैं, ऐसे में मरीजों की संख्या बढ गई है, एसएन मेडिकल कॉलेज में 66 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की संख्या बढने के बाद इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जिससे एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कम रहे। इसके साथ ही आस पास के जिलों में भी मरीज भेजे जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Man & his Girl Friend dead body found dead in room, Video

मथुरालीक्स …Agra News: वीडियो न्यूज, युवक और उसकी गर्ल फ्रेंड का शव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही तेज धूप, कल से बदलेगा...

error: Content is protected !!