आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के शोर में अन्य बीमारियों से पीडित मरीजों का दर्द और आंसु सुनाई नहीं दे रहे हैं, प्रसव पीडा से कराहती गर्भवती को भर्ती नहीं किया, आटो में ही डिलीवरी हो गई, अस्पताल पहुंचने पर एक और शिशु को जन्म दिया, आटो में जन्म लेने वाले की मौत हो गई, अस्पताल में हुई डिलीवरी के बाद शिशु की हालत नाजुक है।
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली नाजिया को डिलीवरी पेन होने पर 102 एंबुलेंस के लिए फोन किया, एंबंलेंस नहीं आई, पहले मयूरी, इसके बाद आटो में बिठाकर अस्पताल ले गए, लेडी लॉयल के बाद निजी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया। रात में रामबाग में यमुना पार में एक अस्पताल तैयार हो गया, सिजेरियन तैयारी कर ली गई। डॉक्टर को पता चला कि बोदला से आए हैं, वहां से कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। उन्होंने सिजेरियन डिलीवरी से इन्कार कर दिया। गर्भवती को एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला लेकर आने के लिए कह दिया, आटो से टूंडला जाने लगे, शाहदरा पर आटो में ही एक बेटी ने जन्म ले लिया, उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला लेकर पहुंचे। वहां दूसरी बेटी ने जन्म लिया, वह आईसीयू में है।