आगरालीक्स.. आगरा में पिछले तीन दिन में 80 हजार पर्यटक आए, इन्होंने ताजमहल का दीदार किया। मगर, पर्यटकों के आने से आगरा की आर्थिक उन्नति नहीं हो रही है, यमुना एक्सप्रेस वे से आ रहे पर्यटक ताजमहल देखने के बाद लौट जाते हैं।
सेकेंड सटरडे, इसके बाद रविवार और सोमवार को ईद की छुटटी थी। लगातार तीन दिन की छुटटी में पर्यटकों के आने का सिलसिला चलता रहा, शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड उमडी। सोमवार को ईद पर सुबह 10 बजे तक ताजमहल में फ्री प्रवेश दिया गया। इससे और भीड बढ गई।
तीन दिन में 64 हजार टिकट बिकी
शनिवार से सोमवार तक तीन दिन में ताजमहल से 64 हजार से अधिक टिकट जारी हुए और लगभग 80 हजार पर्यटकों ने ताज देखा।