आगरालीक्स.. आगरा में 83 कंटेनमेंट जोन हैं, इसमें पॉश कॉलोनी और अपार्टमेंट भी शामिल हैं, जहां कोरोना का केस मिला है, उन्हें सील कर दिया है।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उस घर के आस पास के 500 मीटर के क्षेत्र को सील किया जा रहा है, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है। यहां 14 दिन तक कोई आ जा नहीं सकता है। आगरा में कोरोना के केस 1411 हो गए हैं, 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। 83 कंटेनमेंट जोन हैं, इन्हें बंद कर दिया गया है।
इन क्षेत्रों से आए पॉजिटिव केस
52 साल की ताजगंज निवासी महिला मरीज, 50 साल के मरीज, 29 साल की शिव नगर कॉलोनी बालाजी पुरम शाहगंज निवासी मरीज, 39 साल के न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी मरीज, 68 साल की प्रेम भवन दयालबाग निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
75 साल के बुजुर्ग, 24 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव
प्रताप नगर निवासी 75 साल के बुजुर्ग, 48 साल के अंसल टाउन बरौली अहीर, 50 साल की मोती कटरा निवासी महिला मरीज, 25 साल की नगला कलाल खेरिया निवासी गर्भवती महिला, 52 साल के नोर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी मरीज, 63 साल के ब्रज विहार कमला नगर निवासी मरीज, 52 साल के ताजगंज निवासी मरीज, 24 साल की नगला परौसी निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
