आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के प्रोफेसर की म्रत्यु के बाद मेडिकल छात्रों के लिए एसएन में शरीर दान किया गया, वे पढाते थे, उनके शरीर से पढाई कर डॉक्टर तैयार होंगे।
आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ केसी जैन निवासी ई 153 कमला नगर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। निधन से पहले उन्होंने देहदान की इच्छा जाहिर की थी, ऐसे में उनके बेटे इंजीनियर राजीव परवार संजीव जैन की सहमति बे बाद एस में देहदान किया गया। हेल्प आगरा की मदद से एसएन के एनाटॉमी विभाग में देहदान किया गया। विधायक जगन प्रसाद गर्ग, सुरेंद्र जैन अशोक गोयल, मुकेश जैन, रश्मि मगन, जलज गोयल, नरेश जैन, नंद किशोर गोयल, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।