आगरालीक्स…(16 November 2021 Agra News) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 86वां दीक्षांत समारोह की तारीख घोषित. राजभवन से मिल गई अनुमति.इस तारीख को होगा दीक्षांत समारोह. इन्हें मिलेंगे सबसे अधिक मेडल
19 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 86वें दीक्षांत समारोह की अनुमति मिल गई है. राजभवन की ओर से दी गई अनुमति के अनुसार विवि का दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को फाइनल कर दिया गया है. इससे पहले ये दीक्षांत समारोह अप्रैल में आयोजित होने वाला था, लेकिन कुलपति के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद इसे टाल दिया गया था. इसके बाद कोविड की दूसरी लहर आने के कारण इसी तिथि घोषित नहीं की जा सकी. लेकिन अब सत्र 2019-20 के दीक्षांत समारोह के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है. 19 दिसंबर को विवि का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा. वहीं सत्र 2020-21 के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह जेने वानवरी या फरवरी में होगा.
इन्हें मिल रहे सबसे ज्यादा मेडल
इस बार सबसे ज्यादा मेडल एसएन मेडिकल कालेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा शिवानी सिंह को 12 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक सहित 13 मेडल दिए जाएंगे।
शिवानी सिंह एसएन मेडिकल कालेज एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल 13 मेडल
उपासना राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज एमए हिंदी अंतिम वर्ष, 5 मेडल