आगरालीक्स …आगरा में आज 31 मई को लॉक डाउन उल्लंघन में 87 करेस्ट किए गए, 945 वाहनों के चालान किए गए।
आगरा में रविवार को लॉक डाउन उल्लंघन में 11 मुकदमे दर्ज किए गए, 87 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, 943 वाहनों के चालन किए गए। आगरा पुलिस द्वारा अभी तक लॉक डाउन उल्लंघन में 60 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए हैं।
आगरा में 60 हजार से ज्यादा वाहनों के ई चालान
आगरा में लॉक डाउन में पुलिस ने 8 .11 करोड रुपये के ई चालान जारी किए गए हैं, बेवजह बाहर निकलने पर 60 हजार वाहनों के चालान किए, 25 हजार चालान कोर्ट भेज दिए हैं।
आगरा में 22 मार्च के बाद से बेवजह बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी, 25 मार्च से देश भर में लॉक डाउन शुरू हो गया, यह अभी 31 मई तक है। इस दौरान घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती की गई, बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों के मोबाइल में फोटो लेकर ई चालान जारी कर दिए गए। इस तरह पुलिस ने लॉक डाउन में अभी तक 60 हजार वाहनों के ई चालान किए हैं, ये ई चालान 8 .11 करोड रुपये के हैं।