आगरालीक्स…विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए जारी की मेडल लिस्ट. एसएन की प्राची गुप्ता बनीं गोल्डन गर्ल…
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 89वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक सूची जारी कर दी गई हैं. एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता इस बार दीक्षांत समारोह में गोल्डन गर्ल चुनी गई हैं. उन्हें सबसे अधिक 10 गोल्ड मेडल मिलेंगे. पदक सूची विवि की बेवसाइट पर अपलोड कर दी गई है. अगर किसी को पदक सूची में कोई आपत्ति होती है तो वह 24 फरवरी शाम 5 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.
एसएन की प्राची गुप्ता को 10 गोल्ड मेडल
एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्राची गुप्ता को सर्वाधिक 10 गोल्ड मेडल के लिए चुना गया है. उन्हें इस बार की गोल्डन गर्ल बनाया गया है. इसके अलावा कई छात्र व छात्राओं को दो से तीन—तीन गोल्ड मेडल दिए गए हैं.
पूरी सूची देखें
मेडल की पूरी लिस्ट जानने के लिए विवि की वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहां यह अपलोड की गई है.