आगरालीक्स…आगरा के 171 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं. 60 इनमें संवेदनशील. जानें कितने बच्चे देंगे इस बार परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं. आगरा में परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के रूप से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आगरा के 171 केंद्रों पर परीक्षा होगी. इनमें 60 परीक्षा केंद्र् संवेदिनशील हैं जहां पुलिस और प्रशासन की टीम की और कड़ी सुरक्षा रहेगी.
बुधवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार आगरा में 124106 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें 64709 हाईस्कूल की तो वहीं 59397 बच्चे इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे. सुरक्षा की दृष्टि से आगरा को जोनल और सेक्टर में बांटा गया है. 171 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. नकल विहीन परीक्षाएं कराने का दावा भी किया गया है.