आगरालीक्स..(..News 27th October). गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव का बुधवार सुबह निधन हो गया, 92 साल के डॉ. एसएन सुब्बाराव कई बार आगरा आए, जनसभा की। अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के जोहरा आश्रम में होगा। उनका पार्थिव शरीर राजस्थान विवि के पास स्थित विनोबा ज्ञान मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

कर्नाटक में हुए जन्म, युवाओं के प्रेरणास्रोत
Salem Nanjundaiah Subba Rao , एसएन सुब्बा राव का जन्म 7 फरवरी 1029 को बेंगलूरू, कर्नाटक में हुआ था, उन्हें भैया जी के नाम से देश दुनिया में लोकप्रिय थे। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी से प्रेरित होकर दीवार और सड़कों पर लिखा अंग्रेजों भारत छोड़ो, उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। उस समय एसएन सुब्बा राव 13 साल के थे। उन्होंने आजादी मिलने के बाद मजदूर और चंबल के क्षेत्र में युवाओं को शिक्षित करने के लिए कई अभियान चलाए। गांधीवादी विचाकर डॉ. एसएन सुब्बा राव कई बार आगरा भी आए और जनसभा की।