Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra going to be Corona Free after 24 hours, No active case of covid-19 on 1st October 2021#agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूजहेल्थ

Agra going to be Corona Free after 24 hours, No active case of covid-19 on 1st October 2021#agranews

आगरालीक्स… आगरा के लिए बड़ी राहत. नौ महीने बाद कोरोना का कोई केस नहीं. 24 घंटे बाद कोरोना मुक्त हो जाएगा अपना आगरा. डीएम ने जताया आभार.

आगरा में 19 सितंबर से नहीं मिला मरीज
आगरा के लिए यह अच्छी खबर है। आगरा में अब कोविड का कोई मरीज नहीं है। एक्टिव केस भी पूरी तरह खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही पिछली 19 सितंबर से लगातार कोई नया मरीज नहीं मिला है।

शुक्रवार को आंकड़े जारी किए
प्रशासन ने शुक्रवार को जो आंकड़े जारी किए, वह काफी राहत देने वाले थे। इसके अनुसार, बीते 24 घंटे में #Agra में अबतक 25756 #Covid19 मरीजों में से 25298 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 8646 सैंपल लिए गए। इनमें कोई नया मरीज नहीं मिला। इसके अलावा 24 घन्टे में एक मरीज स्वस्थ हुआ। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी जीरो हो गई है। अब कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

जनवरी में नहीं आए थे नए केस
बता दें कि नौ महीने पहले जनवरी में आगरा में नए केस आना बंद हो गए थे। तब आगरा ने राहत की सांस ली थी। लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण एक ​बार फिर से केस बढ़ने लगे थे। अब एक अक्टूबर को कोरोना के नए मरीज और सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से जीरो हो गई है।

डीएम ने जताया आभार
कोरोना केस का एक भी नया मामला नहीं आने और एक्टिव केसों की संख्या जीरो होने पर डीएम प्रभु एन सिंह ने टिवटर पर ट्वीट कर आभार जताया। लेकिन साथ ही कहा कि लोग बेपरवाह न बनें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। मास्क अभी भी उतना ही जरूरी है जितना कोरोना के समय था। हाथों को सेेनेेटाइज करें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

https://twitter.com/PrabhuNs_/status/1443832913452093440?s=20

अब बस 24 घंटे ज्यादा महत्वपूर्ण
अगर कोरोना का कोई भी नया केस 14 दिन तक नहीं मिलता है तो उस जगह को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाता है। अपने आगरा में कोरोना का कोई भी नया केस 19 सितंबर से नहीं मिला है। ऐसे में अगर 24 घंटे कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो आगरा को कोरोना फ्री घोषित कर दिया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Surface wind forecast today in Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन चलेगी तेज हवा, जानें मौसम...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 12th March 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : 12 मार्च का प्रेस रिव्यू बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Nagar Nigam caught pet Labrador, Pomeranian dogs for not getting them registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम ने पकड़े पालतू लैब्राडोर, पोमे​रेनियन कुत्ते. रजिस्ट्रेशन न कराने...

error: Content is protected !!