आगरालीक्स ..(.Agra News 4th October).आगरा मे महंगाई का तड़का, टमाटर 60 रुपये पार, लोकी, तोरई दिखा रही तेवर, बंद गोभी 40 रुपये तक पहुंचा। सब्जी के आज के भाव।
आगरा में पिछले 10 दिनों में सब्जी के रेट में उछाल आया है, थोक से लेकर रिटेल में सब्जियों के रेट बढ़ गए हैं। टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा था, टमाटर के रेट दोगुने तक हो गए हैं, अब कॉलोनियों में ठेल लेकर आ रहे सब्जी विक्रेता 60 रुपये किलो में टमाटर दे रहे हैं। इसके साथ ही लोकी और तोरई के रेट भी बढ़ गए हैं। 10 रुपये किलो की लोकी के रेट 30 रुपये और तोरई 40 से 50 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। बंद गोभी भी 10 से 20 रुपये किलो बिक रहा था, रेट बढ़कर 40 रुपये तक पहुंच गए हैं।
आलू के रेट भी बढ़े, सब्जी के साथ धनिया नहीं
सब्जियों में आलू के रेटों में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। आलू 20 रुपये किलो तक पहुंच गया है, पहाड़ी आलू 25 रुपये किलो तक बिक रहा है। आलू के रेट भी बदल रहे हैं, 20 रुपये किलो में सवा किलो आलू भी उपलब्ध है। धनिया भी भाव खा रहा है, सब्जी के साथ धनिया नहीं दिया जा रहा है, धनिया 80 से 100 रुपये किलो में बिक रहा है।

थोक से लेकर कॉलोनियों में अलग अलग रेट
सब्जियों के रेट भी अलग अलग हैं। थोक मंडी में सब्जी के रेट कम हैं लेकिन रिटेल में रेट अधिक हैं। थोक में आलू 70 से 75 रुपये प्रति पांच किलो हैं तो रिेटेल में यही आलू 100 से 120 रुपये प्रति 5 किलो तक बिक रहा है। इसी तरह से पॉश कालोनी खंदारी, कमला नगर, दयालबाग में सब्जियों के रेट अधिक हैं। यमुना पार, बल्केश्वर, लोहामंडी, जीवनी मंडी में सब्जी के रेट कम हैं।