आगरालीक्स…आगरा में तहसीलदार के खिलाफ अधिकवक्ता लगातार दे रहे धरना. कार्य बहिष्कार किया फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई. कल फिर कार्य बहिष्कार
आगरा की फतेहाबाद तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता संघ की ओरसे लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. अधिवक्ता संघ का आरोप है कि तहीसलदार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लगातार अनुचित कार्य किए जा रहे हैं. संघ ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं. अधिवक्ता संघ का कहना है कि जब तक भ्रष्ट तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे. बता दें कि तहसील में अधिवक्तओं की ओर से 28 सितंबर से लगातार धरना दिया जा रहा है. 4 अक्टूबर को अधिवक्ताओं ने सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार किया, लेकिन शासन एवं प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है. जिला अगारा की समस्त बार एसोसिएशन से तहसील फतेहाबाद के अधिवक्तागण बुधवार को भी कार्य बहिष्कार करेंगे. इसमें सभी अधिवक्ता भाग लेंगे. यह जानकारी अधिवक्त संघ के अध्यक्ष धर्मसिंह राजपूत एडवोकेट ने दी.