Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra: Miscreants attack, firing in Malpura#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव​क्राइम

Agra: Miscreants attack, firing in Malpura#agranews

आगरालीक्स(10th October 2021 Agra News) … आगरा में बदमाशों का धावा. लोगों ने घेरा तो की फायरिंग. एक व्यक्ति गंभीर घायल..

गांव कराहरा में वारदात
वारदात मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव कराहरा में अंजाम दी गई। देर रात बदमाशों ने मनोज पुत्र बहादुर सिंह के घर में धावा बोल दिया। यहां से आभूषण और नगदी चोरी कर ली। इसके बाद बदमाशों ने रंधीर सिंह पुत्र छत्तर सिंह के घर पर धावा बोला। आहट सुनकर रंधीर​ सिंह जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। ये देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गए।

मां पर भी किया हमला
इधर गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी मां गंगा देवी भी बाहर की ओर भागीं। बदमाशों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। तब तक आसपास के लोग भी आ गए। अपने को घिरता देख बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए।

ये सामान ले गए बदमाश
तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल में गोली लगने की पुष्टि नही हुई है। मनोज ने बताया कि बदमाश करीब चार तोले सोना चांदी की पायल और नौ हजार रुपये ले गए। जानकारी पर सुबह किसान नेता घायल का हाल चाल लेने पहुंचे।

किसान नेता ने जाना हाल
जानकारी पर सुबह किसान नेता मोहन सिंह चाहर घायल का हाल चाल लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल होने पर रंधीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई। लगता है ​बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से प्रहार​ किया होगा। इससे वह लहूलुहान हो गए।

Related Articles

आगरा

Agra News: “Childhood Day” celebrated with pomp at St. Mary’s Church…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मैरीज़ चर्च में धूमधाम से मनाया गया “चाइल्डहुड डे”...

आगरा

Agra News: A grand event of Shri Hanumat Triveni Katha will be held in Agra from 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होगा श्री हनुमत त्रिवेणी कथा का भव्य-विशाल आयोजन. 25 फरवरी...

आगरा

Agra News: Devotees of Khatu Shyam Naresh donated 98 units of blood in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम नरेश के भक्तों ने किया 98 यूनिट रक्तदान....

आगरा

Agra News: Nishan Yatra will start from Agra’s Jeevani Mandi Khatu Shyam Mandir on 25th February…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी खाटू श्याम मंदिर से 25 फरवरी को निकलेगी...

error: Content is protected !!