स्पोटसलीक्स…टी—20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को होने वाले भारत—पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया की ये होगी प्लेइंग इलेवन…
24 अक्टूबर को टी 20 विश्व कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. इस हाईप्रोफाइल मैच में दोनों ही देशों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कई फॉर्मर प्लेयर्स तो इस मैच के लिए अपनी—अपनी प्लेइंग इलेवन पहले से ही बना चुके हैं और अपनी अपनी प्रिडिक्शन के हिसाब से मैच विनर भी घोषित कर चुके हैं. हालांकि मैच में पलड़ा किसका भारी होगा और कौन जीतेगा इसका फैसला तो 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले मैच में पता चल जाएगा. आइए जानते हैं कि इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है…
ओपनिंग
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत की ओपनिंग केएल राहुल और रोहित शर्मा ही संभालेंगे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में ईशान किशन ने केएल राहुल राहुल के साथ ओपनिंग की थी और उस मैच में शानदार अर्धशतक भी बनाया था लेकिन अगले ही वार्मअप मैच में इशान किशन की जगह रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे. इसमें उन्होंने भी शानदार अर्धशतक मारा. केएल राहुल इस समय जर्बदसत फार्म में हैं और आईपीएल में उनका बल्ला खूब चला. ऐसे में इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और केएल राहुल के पास होगी.
मिडिल आर्डर में ये होंगे शामिल
तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली उतरेंगे, हालांकि इस समय उनकी फार्म चिंता का विषय है, लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ सबसे शानदार है और टी—20 विश्वकप में पाकिस्तान अभी तक कोहली को आउट नहीं कर सका है. इन मैच में विराट कोहली काफी आक्रामक हो जाते हैं. ऐसे में कोहली पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी बाधा बन सकते हैं. वहीं चौथे नंबर पर सूर्य कुमार यादव, पांचवें पर रिषभ पंत बैटिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.
आलरांडर में हार्दिक और जडेजा
छठवें और सातवें नंबर पर आलराउंडर के रूप में हार्दिक पांडया और रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि हार्दिक पांड्या बॉलिंग में अपनी भूमिका अदा करेंगे या नहीं इस पर संशय है.
स्पिनर में वरुण चक्रवती/राहुल चाहर
स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर में से किसी एक को टीम में चुना जा सकता है. हालांकि इसमें चांसेज सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती के हैं. इसका कारण ये है कि वरुण चक्रवर्ती अभी पाकिस्तान के लिए मिस्ट्री साबित हो सकते हैं.
शमी, बुमराह और भुवनेश्वर पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा
तेज गेंदबाजी का जिम्मा भारत के तीनों ही सफल गेंदबाज बुमराह, शमी और भुवनेश्वर कुमार को दिया जाना लगभग पक्का है. इनमें भुवनेश्वर कुमार की हालिया फार्म थोडी गड़बड़ है लेकिन ये गेंदबाज अपनी बॉलिंग से मैच जिताना बखूबी जानता है.