आगरालीक्स...धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास. अब खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स में अब मेंटर बनेंगे. इमोशनल हुए फैंस
आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया के बीच चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी बड़ी खबर आई है. फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े चेहरे और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है और वह अब मैदान पर खिलाड़ी की बजाय नई भूमिका में नजर आएंगे. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें आईपीएल 2027 से टीम का मेंटर बनाने का फैसला किया है.
पांच बार चैम्पियन बनाया
धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है. उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल की. अब आईपीएल में उनका सफर बतौर खिलाड़ी खत्म हो गया है और अब वह टीम के डगआउट में मेंटर की भूमिका में होंगे और अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे.