आगरालीक्स …आगरा में करवाचौथ के लिए बाजार तैयार हो गए हैं। देर रात तक बाजार गुजलार हो रहे हैं। ज्वैलरी शॉप से लेकर मेहंदी की दुकानों पर भीड है। बाजारों में रौनक लौट आई है।
वीकएंड पर करवाचौथ से बाजारों में रौनक लौट आई। शनिवार को देर रात तक बाजार खुले, लोगों ने जमकर शॉपिंग की, कपडों की दुकानों पर रात एक बजे तक भीड रही। ज्वैलरी शॉप पर ग्राहकों के आने जाने का सिलसिला रात तक चलता रहा। करवाचौथ पर पत्नी को उनकी पसंद की ज्वैलरी देने के लिए लोग ज्वैलरी शॉपरूप पर पहुंचे।

आज भी बाजारों में भीड
करवाचौथ पर रविवार को भी बाजारों मे ंभीड रहेगी। सुबह से ही बाजार खुल जाएंगे, कपडों से लेकर ज्वैलरी शोरूप पर सबसे ज्यादा भीड रहेगा, इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक आइटम के बाजारों में भी भीड है।
देर रात तक हाथों पर लगी मेहंदी
करवाचौथ के लिए देर रात तक बाजारों में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई, बाजारों में महिलाओं की भीड रही। मेहंदी लगवाने के साथ महिलाओं ने जमकर शॉपिंग भी की।