Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Electric Safety depart Junior Engineer caught taking bribe of 50000 in Agra.
agraleaks

Electric Safety depart Junior Engineer caught taking bribe of 50000 in Agra.

80

rishwat
आगरालीक्स….
विजीलेंस की टीम ने बुधवार को कमला नगर में सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा आगरा जोन के कार्यालय से अवर अभियन्ता रतन कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रतन कुमार ने एक ठेकेदार से फर्म के लाइसेंस के नवीनीकरण करने के लिए 50 हजार बतौर रिश्वत मांगी थी, लेकिन ठेकेदार की शिकायत के बाद विजीलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल रतन कुमार विजीलेंस टीम की हिरासत में है।
जानकारी के अनुसार अमित बंसल नाम के ठेकेदार को अपनी फर्म के लाइसेंस का नवीनीकरण करवाना था इसके लिए वह कमला नगर स्थित सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा आगरा जोन के कार्यालय से अवर अभियन्ता रतन कुमार से मिला। रतन कुमार ने अमित बंसल से फर्म के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए बतौर 50 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर मांगी। बताया जाता है कि अमित बंसल ने रतन कुमार से कुछ पैसे कम करने की बात कही थी इस पर रतन कुमार ने उससे साफ इनकार कर दिया। जब इस बात की जानकारी अमित बंसल ने अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग में कर दी। बताया जाता है कि विजीलेंस टीम के निर्देश पर अमित बंसल 50 हजार रुपये लेकर रतन कुमार के पास पहुंचे। रतन कुमार ने अमित बंसल से 50 हजार रुपये ले लिया, तभी विजीलेंस टीम वहां आ धमकी और जो नकदी रतन कुमार के हाथ में थी उसे जब्त कर ली और पानी में रतन कुमार के हाथ डलवा दिए। पानी के कलर होने के बाद तुरंत ही रतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अवर अभियंता को विजीलेंस टीम ने अपनी हिरासत में लिया हुआ है और उन पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!