आगरालीक्स…(27 October 2021 Agra News) आगरा में तीन दिन सभी बाजार पूरी तरह से खोले जाएं. आगरा के व्यापारियों ने डीएम से की मांग. अभी खुल तो रहे लेकिन डर रहता है…
हर दिन खुल रहे बाजार
त्योहारों का समय है. बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है. हर दिन बाजार खुल रहे हैं. ग्राहकों की चहलपहल हर रोज हो रही है. बाजार आकर्षक रोशनी से गुलजार हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अभी भी बाजारों में साप्ताहिक बंदी का नियम लागू है, ऐसे में त्योहारों के समय पर साप्ताहिक बंदी वाले दिन बाजार तो खुलते हैं लेकिन फिर भी दुकानदारों में कहीं न कहीं थोड़ा सा डर लगा रहता है. ऐसे में आगरा के व्यापारियों की चिंता को आगरा व्यापार मंडल ने उठाया है.
तीन दिन पूरी तरह खोले जाएं बाजार
आगरा व्यापार मंडल ने डीएम प्रभु एन सिंह से अनुरोध किया है कि दीपावली नजदीक है ऐसे में इस सप्ताह होने वाली सभी साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों और दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाये जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी. बहुत दिनों से मंदी की मार झेल रहे कारोबारों को आर्थिक गति मिलेगी साथ में प्रदेश के राजस्व में बढोतरी होंगी. अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि उधोग बंधु की बैठक में उनहोंने जिलाधिकारी महोदय से सामने निवेदन किया था कि त्यौहार लोगों को खरीददारी के लिए छुट्टी पर असुविधा का सामना करना पड़ता है ऐसे में साप्ताहिक बंदी कुछ दिनों के लिए समाप्त कर बाजारों को खोलने दिया जाये. मांग करने वालों में महामंत्री कन्हैयालाल राठौर, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, अशोक मंगवानी, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अतुल बंसल, राकेश बंसल, देवेन्द्र गोयल, जय अग्रवाल, विनोद गोयल, भगवान दास बंसल, देवेन्द्र दौनेरीया, सुरेश बरेजा, अशोक जैसवानी, नरेन्द्र अमरनानी, तरून सिंह आदि उपस्थित रहे.