आगरालीक्स…(27 October 2021 Agra News) आगरा में हुआ मुनिश्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन. धर्मसभा में बताया धर्म और कर्म का महत्व
बड़ा जैन मंदिर, बेलनगंज में हुआ पाद प्रक्षालन
आज कचौड़ा बाजार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन धर्मशाला बेलनगंज में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य अर्हं योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एव मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवास चल रहा है. बुधवार को मुनि श्री की धर्मसभा का शुभारंभ आचार्य श्री विघासागर जी महाराज के चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन करके किया गया. मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन बड़ा जैन मंदिर कचौड़ा बजारा बेलनगंज कमेटी द्वारा किया गया.
धर्म और कर्म का महत्व समझाया
मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म और कर्म का महत्व समझाते हुए बताया कि सब कुछ अच्छा करने के बाद भी जब हमारे साथ कुछ बुरा होता है इसका मतलब यह नहीं कि आप धर्म का मार्ग बदल दें. जीवन में मिलने वाले अच्छे बुरे फल हमें अपने कर्मों के आधार पर मिलते हैं लेकिन धर्म करने से बुरे वक्त से लड़ने की शक्ति अवश्य प्राप्त हो जाती है. मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अर्हं योग मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज ससंघ का एक महीने के आगरा की समस्त शैलियों में मंगल प्रवास करते हुए कल दिनांक 28/10/2021 दिन गुरुवार सुबह कचौडा बाजार जैन धर्मशाला बेलनगंज से मगल विहार करते हुये धूलीयागंज चौराहे,घटिया चौराहे होते हुये लगभग सुबह 8 बजे एम,डी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड परिसर में पहुंचेंगे. यहां मुनि श्री के मंगल प्रवचन सुबह 9 बजे से दस बजे तक होंगे. इस धर्मसभा में नरेन्द्र गोधा, कमल गोधा, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, विजय बैनाड़ा, नरेश पांडेया, अमित सेठी, अमित सोनी, महेन्द्र सोनी, महेन्द्र सोनी, शैलेंद्र जैन, गोपीचंद जैन, महावीर सेठी, आशा सौनी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एव अर्हम बालिका मंडल समस्त बेलनगंज सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.