आगरालीक्स…(28 October 2021 Agra News) अब आगरा से लखनऊ की फ्लाइट सुबह जाया करेगी. लोगों की थी डिमांड. जानिए क्या होगा नया टाइम..अहमदाबाद और बेंगलोर फ्लाइट का भी नया अपडेट
एक अक्टूबर से हुई थी शुरू
आगरा से लखनऊ फ्लाइट से जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें लखनऊ के लिए शाम को नहीं बल्कि सुबह से फ्लाइट मिलेगी. बता दें कि इंडिगो विमानन सेवा द्वारा एक अक्टूबर से आगरा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी. इस फ्लाइट का टाइम लखनऊ से आगरा आने का टाइम दोपहर 3 बजकर 40 मिनट का रखा गया और 20 मिनट बाद यानी शाम 4 बजे यही फ्लाइट आगरा से लखनऊ के लिए उड़ान भरती थी. आगरा और लखनऊ के भी लोगों को फ्लाइट की ये टाइमिंग खराब लगी क्येांकि अधिकतर लोगों का मानना है कि शाम को फ्लाइट जाने से उनका कोई काम नहीं हो पाता है क्योंकि शाम को अधिकतर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद हो जाते हैं.
लोगों की डिमांड पर बदला टाइम
लेकिन लोगों की भारी डिमांड को ध्यान में रखते हुए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस फ्लाइट का अब एक नवंबर 2021 से बदला जा रहा है. अब लखनऊ से आगरा आने वाले फ्लाइट सुबह 8.25 बजे लखनऊ से खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी और सुबह 8.45 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना होगी जो कि एक घंटे बाद लखनऊ यानी 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंच जाएगी.
इनका भी हुआ परिवर्तन
आगरा से भोपाल के लिए भी फ्लाइट का टाइम एक नवंबर से बदला जा रहा है. भोपाल फ्लाइट दोपहर 11.50 बजे भोपाल से आएगी और दोपहर 12.10 बजे यहां से भोपाल के लिए रवाना होगी. इसके अलावा बेंगलुरु फ्लाइट रविवार को संचालित नहीं होगी अब तक यह रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है. नवंबर से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही उड़ान भरेगी. वहीं तकनीकी कारणों से एक नवंबर से अहमदाबाद फ्लाइट पूरे महीने स्थगित रहेगी.