आगरालीक्स..Agra News 29th October. आगरा में डेंगू का प्रकोप है, पॉश कॉलोनी में डेंगू के केस मिल रहे हैं। जाने किस क्षेत्र और कॉलोनी में डेंगू के सबसे ज्यादा केस मिले।
आगरा में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है, सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में 58 दिनों में डेंगू के 551 मरीज मिल चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार तीन मरीजों की मौत हुई है।

शहर की इन कॉलोनियों में मिले डेंगू के केस
दयालबाग -34 डेंगू के केस
ट्रांस यमुना कॉलोनी -18
शाहगंज -14
कमला नगर -12
आवास विकास -14
देहात में मिले डेंगू के केस
बरौली अहीर -18
पिनाहट -15
फतेहाबाद -14
बाह- 14
बिचपुरी -11
डेंगू के मरीजों में 40 फीसद बच्चे
बुखार और डेंगू से सबसे ज्यादा मौत बच्चों की हो रही है। डेंगू के केसों में 40 फीसद बच्चे हैं, 60 फीसद युवा हैं।