आगरालीक्स…. आगरा की एयर क्वालिटी गड़बड़ाने लगी है, आज सुबह एक्यूआई 238 रिकॉर्ड किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
आगरा में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, इसमें भी अति सूक्ष्म कण पीएम 2.5 का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे आगरा के संजय प्लेस में एक्यूआई का स्तर 238 तक पहुंच गया।
260 तक पहुंचा पीएम 2.5
आगरा में बीते 24 घंटे में पीएम 2.5 का स्तर 260 तक पहुंच चुका है, जबकि पीएम 2.5 का न्यूनतम स्तर 156 दर्ज किया गया। औसत पीएम 2.5 260 रहा। इसके साथ ही पीएम 10 भी बढ़ गया है।

एक्यूआई का स्तर बढ़ने से हो रही परेशानी
सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को एक्यूआई का स्तर बढ़ने से परेशानी होने लगी है। सांस पफूल रही है और सीने में दर्द होने लगा है। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को विशेषज्ञ इन्हेलर की डोज बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।