आगरालीक्स…(2 November 2021 Agra News) आगरा में दिन का तापमान फिर बढ़ा लेकिन रात को सर्दी होने लगी और अधिक..जाने आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम
आगरा में रात को सर्दी हो रही है तो दिन में तेज धूप निकल रही है. मौसम का ये परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मंगलवार को दिन का तापमान एक बार फिर से बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.2 दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था. पिछले तीन चार दिन से ये तापमान 29 डिग्री के आसपास था. वहीं न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है. मंगलवार को ये 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
14 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले एक या दो दिन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इसकी संभावना दिवाली व गोवर्धन वाले दिन जताई जा रही है. रात के समय सर्दी और अधिक जोर करेगी. हालांकि दिन में अभी तापमान स्थित रहेगा.