Monday , 19 October 2026
Home स्पोर्ट्स Sharda Taj Marathon: 32 thousand Participate on 14 feb.
स्पोर्ट्स

Sharda Taj Marathon: 32 thousand Participate on 14 feb.

259

mara
आगरालीक्स…..
आगरा में वेलेंटाइन डे पर 32 हजार लोग दौडेंगे, उडन सिख् मिल्खा सिंह शारदा ताज मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।
8 से 27 फरवरी तक होने जा रहे ताज महोत्सव के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत 14 फरवरी को ताजनगरी में पहली बार आयोजित होने जा रही शारदा ताज मैराथन से की जा रही है।
मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने बताया कि 14 फरवरी को यू पी पर्यटन दिवस के मद्देनजर इस मैराथन को चार हैरिटेज स्मारकों सिकंदरा, एत्माद्दौला, आगरा किला और ताजमहल को जोड़ते हुए निकाला जा रहा है। इस मैराथन के माध्यम से प्रोजेक्ट हैरिटेज और प्रोजेक्ट कल्चर का सन्देश दिया जाएगा। पालीवाल पार्क से लाल किला तक गो ग्रीन और यमुना बचाओ और ओन्ली रेस्टोरेंट से रेस्पेक्ट ऐज और रेस्पेक्ट वुमेन थीम रखी गयी है।
शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने बताया कि दिव्यांगों के लिए अलग से दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। मैराथन के दौरान 40 एम्बुलेंस जिनमे डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद रहेंगे, धावकों के साथ चलेंगी। मैराथन के मार्ग पर जगह जगह अस्थाई चिकित्सालयों की व्यवस्था भी की गयी है ताकि किसी भी धावक के चोटिल होने पर तत्काल ट्रीटमेंट दिया जाए।
श्रेणी
– 21 किलोमीटर की दौड़ अकबर का मकबरा, सिकंदरा से सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। इसमें 18 से 50 वर्ष के प्रोफेशनल रनर और एथलीट शामिल होंगे। 10 विजेताओं को 2.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
– 12 किलोमीटर की दौड़ पालीवाल पार्क से सुबह 7:30 बजे शुरू होगी। अंडर-18 बालक, वयस्क महिला और वेटरन्स एथलीट और कॉरपोरेट टीम हिस्सा ले सकती है। आठ विजेताओं को 80 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
– 06 किलोमीटर की दौड़ शाहजहां पार्क से सुबह 8:25 बजे शुरू होगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक, कॉरपोरेट व्यक्ति और अंडर-18 बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगी। छह विजेताओं को 60 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
– 2.5 किलोमीटर दौड़ ओनली रेस्टोरेंट के पास से सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 70 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति, डिसेबल्ड चैंपियंस प्रतिभाग कर सकेंगे। छह विजेताओं को 60 हजार पुरस्कार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Inauguration of the 57th Archbishop Dominic Athaide Memorial Football Tournament 2026 at St. Peter’s College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कालेज में शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट. 15 स्कूलों...

स्पोर्ट्स

Agra News: 15 players delivered an impressive performance and passed the karate belt grading examination…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की...

स्पोर्ट्स

Agra Video News: Cricketer Deepak Chahar’s three bats stolen in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन बैट हो गए चोरी. कीमत...

स्पोर्ट्स

Agra News: First WMSKF Inter-School Open Karate Championship held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुई पहली WMSKF इंटरस्कूल ओपन कराटे चैम्पियनशिप. इन स्कूलों के...

error: Content is protected !!