नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी से पूछा—अगर वे इस देश के प्रधानमंत्री बने तो उनका पहला आदेश क्या होगा. जानिए राहुल ने क्या दिया जवाब..
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से तमिलनाडु के कुछ स्टूडेंट्स दिल्ली उनसे मिलने के लिए दिवाली पर आए थे. राहुल गांधी ने इस मुलाकात को दिवाली पर बहुत खास बताया. उन्होंने न सिर्फ मुलाकात की बल्कि अपने दिल्ली आए दोस्तों के साथ डिनर भी किया. इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी थी.
वीडियो में एक शख्स राहुल गांधी से पूछता है कि अगर वे इस देश के प्रधानमंत्री बने तो सरकार बनने के बाद उनका पहला आदेश क्या होगा. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण. राहुल गांधी ने कहा कि वह महिला आरक्षण देंगे. वहीं दूसरे शख्स ने राहुल गांधी से पूछा कि वह अपने बच्चों को क्या सिखाएंगे तो उनहोंने कहा कि वह अपने बच्चों को विनम्रता सिखाएंगे क्योंकि विनम्रता से आपको समझ आती हे. राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया. इसमें महिलाएं भी शािमल थीं. भोजन में उनहोंने दिल्ली के चर्चित छोले भटूरे और कुल्फी की भी व्यवस्था की.