आगरालीक्स…आगरा में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है. हर दिन 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में सिंधी समाज सेवा समिति ने 58 यूनिट किया रक्तदान
डेंगू ग्रसितों की मदद को किया रक्तदान शिविर का आयोजन
शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से मरीजों की मदद को सिंधी समाज सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिसमें समिति व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 58 यूनिट रक्तदान किया। लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर का आयोजन जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल भवन में किया गया। शिविर का शुभारम्भ समाज के वरिष्ठजनों जीवतराम करीरा, जयरामदास, चतुरमलजी ने भगवान झूलेलाल की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह समिति का पहला आयोजन है। शहर में इस वक्त डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण मरीजों को रक्त की बहुत आवश्यकता है। रक्तदान कर यमिति के सदस्य यदि कुछ मरीजों की भी जान बचा सकें तो यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। सह महामंत्री किशोर तेजनानी व मीडिया प्रभारी रवि गिडवानी ने शहर की अन्य संस्थाओं को भी ऐसे प्रतिकूल समय में रक्तदान शिविर के लिए आगे आने के लिए आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के पदाधिकारियों में धर्मपाल कश्यप, संजय पुरसनानी, विनोद शीतलानी, केलाल त्रिलोकनानी, राजा केशवानी आदि उपस्थित थे।