आगरालीक्स…(9 November 2021 Agra News) यूपी में छठ पूजा पर्व पर स्थानीय स्तर से छुट्टी घोषित की जा रही है। छठ पूजा पर आगरा में छुट्टी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। आगरा में छठ पूजा पर्व पर छुट्टी नहीं है।
यूपी में छठ पूजा पर्व पर बुधवार को जिन जिलों में छठ पूजा पर्व मनाने वालों की संख्या अधिक है वहां छुट्टी घोषित की गई है। इसका निर्णय स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा लिया जाना है। ऐसे में आगरा में छठ पूजा पर्व पर बुधवार को छुटटी के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। आगरा में बुधवार को छुटटी नहीं है।
अलीगढ़ और मैनपुरी में छठ पूजा पर्व पर छुटटी
आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा में छठ पूजा पर्व पर बुधवार को छुट्टी नहीं है। मैनपुरी में जिला प्रशासन ने छठ पूजा पर्व पर छुट्टी का निर्णय लिया है। वहीं, अलीगढ़ में भी जिला प्रशासन ने छठ पूजा पर्व पर छुट्टी घोषित की है। इसी तरह से प्रदेश के कई जिलों में छठ पूजा पर्व पर छुट्टी घोषित की गई है।