स्पोटर्सलीक्स…रोहित शर्मा बनाए गए टी 20 के कप्तान. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज से पहले टीम भी घोषित. टीम में नहीं विराट कोहली…ये खिलाड़ी हुए शामिल
टी 20 विश्व कप से बाहर होने और विराट कोहली का इस फार्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी 20 का नया कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए कप्तानी का भार संभालेंगे. केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.
विराट को आराम, हार्दिक बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए विराट कोहली को आगराम दिया गया है जबकि हार्दिक पांडया को टीम में जगह नहीं मिली है. विराट के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को भी आराम दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में आईपीएल में धमाल मचाने वाले वेंकटेश अययर और आवेश खान को शामिल किया गया है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड्, यजुवेंद्र चहल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ये होगी टीम
India’s T20I squad: Rohit Sharma (Captain), KL Rahul (Vice-Captain), Ruturaj Gaikwad, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Venkatesh Iyer, Yuzvendra Chahal, R Ashwin, Axar Patel, Avesh Khan, Bhuvneshwar Kumar, Deepak Chahar, Harshal Patel, Mohd. Siraj
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल
पहला टी 20 जयपुर में 17 नवंबर 2021 को
दूसरा टी20 रांची में 19 नवंबर 2021 को
तीसरा टी 20 कोलकाता में 21 नवंबर 2021 को